दही की फुल्की बनाने की विधि – Dahi Phulki Recipe

अचानक घर पर आए मेहमान को खाने में आप झटपट दही की फुलकी बना कर परोस सकते है। यह पाकिस्तान की मशहूर रेसिपी है और बहुत ही स्वादिष्ठ और बनाने में बहुत आसान है।

दही की फुल्की कि रेसिपी दही वड़ा से थोड़ी अलग होती है। इसे बनाने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। आप दही की फुल्की को इंस्टेंट दही भल्ला कह सकते हैं।

तो आइए जाने दही की फुल्की बनाने का तरीका।

Dahi ki Phulki Recipe - दही की फुल्की | Yogurt Phulki in Hindi
 
Author:
Ingredients
  • बेसन - 1 कप
  • मीठा सोडा - ¼ चम्मच
  • साबुत धनिया - ½ चम्मच
  • जीरा - ½ चम्मच
  • दही - 2 कप
  • भूना पीसा जीरा - 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ चम्मच
  • चीनी - 1 चम्मच
  • ताजे धनिया के पत्ते - 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल - फुल्की तलने के लिए
Instructions
  1. तवे पर साबुत मसाले भून लें, भुन जाने पर मसालों को दरपारा पीस लें।
  2. एक बर्तन में बेसन में पिसा हुआ धनिया और जीरा, ½ चम्मच नमक और मीठा सोडा मिला लें।
  3. पानी से बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
  4. एक कढ़ाई में फुल्की तलने के लिए तेल गरम होने रखें।
  5. तेल गरम होने पर चम्मच या हाथ से ध्यान से बेसन के छोटे छोटे भाग कढ़ाई में डालें और डीप फ्राई कर लें।
  6. फुल्की तैयार होने पर गरम पानी में इन्हे 5 से 10 मिनट डुबो कर रखें।
  7. दही को अच्छे से फेंट लें, फेंटी हुई दही में ¾ कप पानी डालें।
  8. दही में भूना पीसा जीरा, लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच चीनी और स्वादानुसार नमक मिला लें।
  9. अब दही में भीगी हुई फुल्कियों को निचोड़ कर डालें और 30 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने रख दें।
  10. दही की फुल्की को सर्विंग प्लेट या बोल में डालें और ऊपर से भुना जीरा छिड़क कर परोसें।

Dahi ki Phulki Recipe in Hindi – दही की फुल्की kaise banaye:

dahi ki phulki image, dahi phulki recipe, दही की फुल्कीHow to make yogurt phulki (दही की फुल्की Banane ki Vidhi) Step by Step Guide Hindi mein:

  1. Tave par sabut masale bhoon lein, bhun jaane par masalon ko darpara pees lein.
  2. Ek bartan mein besan mein pise hue dhaniya aur jeera, 1/2 chammach namak aur meetha soda mila lein.
  3. Paani se besan ka gaadha ghol taiyaar kar lein.
  4. Ek kadhai mein phulki talne ke liye tel garam hone rakhein.
  5. Tel garam hone par chammach yaa haath se dhyan se besan ke chote chote bhaag kadhai mein daalein aur deep fry kar lein.
  6. Phulki taiyaar hone par garam paani mein inhe 5 se 10 minute dubo kar rakhein.
  7. Dahi ko ache se phent lein. Phenti hui dahi mein 3/4 cup paani daalein.
  8. Dahi mein bhoona pisa jeera, lal mirch powder, 1 chammach chini aur swadanusaar namak mila lein.
  9. Ab dahi mein bhigi hui phulkiyon ko nichod kar daalein aur 30 minute ke liye fridge mein thanda hone rakh dein.
  10. Dahi ki phulki ko serving plate ya bowl mein daalein aur upar se saunth ki chutney, taze dhaniya ke patte aur adrak daal kar parosein.

Save

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code

Rate this recipe: