Pachranga Achar Recipe in Hindi - पचरंगा आचार | Pachranga Mixed Pickle
Author: Raj Rani
Recipe type: Pickle
Cuisine: Indian
- कच्चा आम - 1 कप, कटा हुआ
- गाजर - 1 कप, कटी हुई
- टेंटी - ½ कप
- अदरक - 1 कप, बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च - 1 कप, लंबाई में कटी हुई
- सौंफ - 2 बड़े चम्मच
- कालोंजी - 2 बड़े चम्मच
- मेथी दाना - 2 बड़े चम्मच
- राई - 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
- नमक - 3 बड़े चम्मच या स्वादानुसार
- सरसो का तेल - 2 कप
- टेंटी डेले को एक दिन के लिए नमक वाले पानी में भिगो कर रख दें और अगले दिन धो लें।
- एक बर्तन में गाजर, कच्चा आम, अदरक, हरी मिर्च और डेले को अच्छे से पोच कर सूखा लें। आप चाहे तो धूप भी सुखा सकते हैं।
- कड़ाही में सरसों का तेल डालकर अच्छे से गरम कर लें और फिर गैस बंद कर दें।
- तेल ठंडा होने पर तेल में सौंफ, कलौंजी, मेथी दाना, राई, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें और अच्छे से मिलायें।
- अब कड़ाही में डेले, कटे हुए गाजर, कच्चे आम, अदरक और हरी मिर्च डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- त्यार स्वादिष्ठ पचरांगा मिक्स आचार को मर्तबान में रखकर 3 से 4 दिन तक धूप लगायें और खाने के साथ परोसें।
Recipe by Indian Recipes in Hindi at https://www.indianrecipesinhindi.com/pachranga-mixed-pickle-in-hindi/
3.5.3208