बेसन दही भल्ला चाट रेसिपी - Besan Dahi Bhalla Chaat Recipe | Gramflour Bhalla in Hindi
Author: Raj Rani
Recipe type: Appetizer
Cuisine: Indian
- बेसन - 1 कप
- मीठा सोडा - ¼ चम्मच
- साबुत धनिया - ½ चम्मच
- जीरा - ½ चम्मच
- दही - 2 कप
- अदरक - ½ चम्मच, लंबाई में कटी
- भूना पीसा जीरा - 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ चम्मच
- चीनी - 1 चम्मच
- सौंठ की चटनी - ज़रूरत अनुसार
- ताजे धनिया के पत्ते - 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- नमक- स्वादानुसार
- तेल - फुल्की तलने के लिए
- तवे पर साबुत मसाले भून लें, भुन जाने पर मसालों को दरदरा पीस लें।
- एक बर्तन में बेसन में पिसा हुआ धनिया और जीरा, ½ चम्मच नमक और मीठा सोडा मिला लें।
- पानी से बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- एक कढ़ाई में फुल्की तलने के लिए तेल गरम होने रखें।
- तेल गरम होने पर चम्मच या हाथ से ध्यान से बेसन के छोटे छोटे भाग कड़ाही में डालें और डीप फ्राई कर लें।
- फुल्की तैयार होने पर गरम पानी में इन्हे 5 से 10 मिनट डुबो कर रखें।
- दही को अच्छे से फेंट लें, फेंटी हुई दही में ¾ कप पानी डालें।
- दही में भूना पीसा जीरा, लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच चीनी और स्वादानुसार नमक मिला लें।
- अब दही में भीगी हुई फुल्कियों को निचोड़ कर डालें और 30 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने रख दें।
- दही की फुल्की को सर्विंग प्लेट या बाउल में डालें और ऊपर से सौंठ की चटनी, ताज़े धनिया के पत्ते और कटी अदरक डाल कर परोसें।
Recipe by Indian Recipes in Hindi at https://www.indianrecipesinhindi.com/besan-dahi-bhalla-recipe/
3.5.3226