आलू ब्रेड और प्याज की टिक्की रेसिपी - Aloo Bread aur Pyaaz ki Tikki Recipe | Potato Bread & Onion Tikki Recipe in Hindi
Author: Raj Rani
Recipe type: Appetizer
Cuisine: Indian
- आलू - 4, उबले हुए
- प्याज़ - 1, बारीक कटा
- ब्रेड - 8 स्लाइसेस
- हींग - 1 चुटकी
- अदरक - 1 चम्मच, बारीक कटी
- हरी मिर्च - 2, बारीक कटी
- लाल मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
- अमचूर - ½ चम्मच
- चाट मसाला - 1 चम्मच
- हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- उबले आलू को मैश कर लें और प्याज़ को बारीक काट लें।
- ब्रेड को पानी में भिगो कर निचोड़ लें।
- एक बर्तन में मैश किए हुए आलू, निचोड़े हुए ब्रेड, बारीक कटे प्याज़ डालें।
- इसमे बारीक कटी अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, हींग और नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
- हाथों में हल्का सा पानी लगा कर थोड़ा सा मिक्सचर लें और टिक्की का आकार दें।
- एक कड़ाही में तेल गरम करके तैयार टिक्की ध्यान से डालें और मध्यम आँच पर डीप फ्राइ करें।
- टिक्की सुनहेरा होने पर टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
- तैयार ब्रेड आलू और प्याज़ की टिक्की पर उपर से चाट मसाला छिड़क कर हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
Recipe by Indian Recipes in Hindi at https://www.indianrecipesinhindi.com/aloo-bread-aur-pyaaz-ki-tikki-recipe/
3.5.3226