मटर पत्ता गोभी की सब्जी रेसिपी- Patta Gobhi Matar ki Sabji Recipe | Cabbage Pease Vegetable Recipe in Hindi
Author: 
Recipe type: Main Course
Cuisine: Indian
 
Ingredients
  • पत्ता गोभी - 1 साबुत 2 कप, बारीक कटी
  • मटर - 1 कप
  • हरी मिर्च - 1, बारीक कटी
  • प्याज़ - 1, बारीक कटा
  • टमाटर - 2, बारीक कटा
  • जीरा - 1 चम्मच
  • हींग - ¼ चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
  • हल्दी - ½ चम्मच
  • गरम मसाला - ½ चम्मच
  • हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा
  • तेल या घी - 2 बड़े चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
Instructions
  1. मटर को उबाल लें और एक तरफ रख दें। पत्ता गोभी को काट कर धो लें।
  2. एक कड़ाही में तेल गरम करके जीरा डालें। जीरा भूनने पर मध्यम आँच पर कड़ाही में प्याज़ डालें और भूरा भून लें।
  3. प्याज़ भूनने पर कड़ाही में बारीक कटा टमाटर डालें। जब तेल छोड़ने लगे तब आँच धीमी करके कड़ाही में बारीक कटी हरी मिर्च, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें।
  4. उबले मटर, पत्ता गोभी डालें और स्वादानुसार नमक मिला कर धक दें और धीमी आँच पर 7 से 8 मिनिट पकाएं और बीच बीच में सब्ज़ी चलाते रहें।
  5. पत्ता गोभी मटर की सब्जी पकने पर गैस बंद करके उपर से गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालें।
  6. तैयार पत्ता गोभी मटर की सब्जी गरमा गरम रोटी के साथ सर्व करें।
Recipe by Indian Recipes in Hindi at https://www.indianrecipesinhindi.com/matar-patta-gobhi-ki-sabji-recipe/