आटे के लड्डू बनाने की विधि - Atta Ladoo Recipe in Hindi | Wheat Laddu Recipe
Author: Raj Rani
Recipe type: Dessert
Cuisine: Indian
- गेहूं का आटा - ½ किलो
- पिसी चीनी - ½ किलो
- ड्राइ फ्रूट्स (काजू, किशमिश, बादाम) - 100 ग्राम (बारीक कटा)
- देसी घी - 250 ग्राम
- आटे के लड्डू बनाने के लिए एक बर्तन में गेहूँ के आटे को छान लें।
- कड़ाही में घी डालकर गरम होने रखें।
- घी गरम होने पर कड़ाही में छना हुआ आटा डालकर मध्यम आँच पर भुने। आटे को चलाते रहें ताकि वो जले नही।
- आटा भुन जाने पर बारीक कटे ड्राइ फ्रूट्स डालें और अच्छे से मिक्स करें। आँच को बंद कर दें।
- भुने आटे को गरम कड़ाही से निकाल कर किसी अन्य बर्तन में डाल लें ताकि आटा नीचे से जले नहीं।
- आटा हल्का ठंडा होने पर उस में पिसी चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- हाथो से गोल लड्डू बना लें और आटे के बने स्वादिष्ठ लड्डू का आनंद लें।
- आप इन लड्डू को एयरटाइट कंटेनर में 6 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।
- लड्डू में आप अपने पसंद के ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।
Recipe by Indian Recipes in Hindi at https://www.indianrecipesinhindi.com/atta-ladoo-recipe/
3.5.3226