आलू मेथी की सब्जी की रेसिपी - Aloo Methi ki Sabzi Recipe | Potato Fenugreek vegetable Recipe
Author: Raj Rani
Recipe type: Main Course
Cuisine: Indian
- आलू - 2, टुकड़ों में कटा हुआ
- मेथी – 2 कप, बारीक कटी हुई
- प्याज़ - 1, बारीक कटा
- टमाटर – 1, बारीक कटा
- हरी मिर्च - 1, बारीक कटी हुई
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- जीरा - ½ चम्मच
- हींग – ¼ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
- हल्दी – ½ चम्मच
- गरम मसाला – ½ चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल – 1 बड़े चम्मच
- मेथी को बारीक काट कर अच्छे से धो लें।
- कड़ाही में सब्ज़ी बनाने के लिए तेल गरम करके जीरा भून लें और फिर बारीक कटा प्याज़ कड़ाही में डालें।
- प्याज़ हल्का भूरा होने पर टमाटर और हरी मिर्च डालें।
- टमाटर जब तेल छोड़ने लगे तब हल्दी, हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और 1 बड़ा चम्मच पानी डालकर भुने।
- कड़ाही में आलू डालें और आलू आधा गलने पर मेथी और स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से मिलायें।
- आँच धीमी करके आलू गलने तक लगभग 7 से 8 पकाएं और गैस बंद कर दें।
- सब्जी के उपर हल्का सा गरम मसाला छिड़क कर रोटी के साथ परोसें।
Recipe by Indian Recipes in Hindi at https://www.indianrecipesinhindi.com/aloo-methi-ki-sabzi-recipe/
3.5.3226