गोंद के लड्डू रेसिपी- Gond ke Laddu Recipe | Gond Ladoo in Hindi
Author: 
Recipe type: Sweets
Cuisine: Indian
 
Ingredients
  • गोंद - 100 ग्राम
  • गेहूं का आटा - ½ किलो
  • देसी घी - 300 ग्राम
  • सूखा नारियल - ½ कप
  • पिसी चीनी - ½ किलो
  • बादाम - ½ कप, बारीक कटा
  • काजू - ½ कप, बारीक कटा
Instructions
  1. मोटे तले की कड़ाही में घी गरम कर के मध्यम आँच पर गोंद तल लें, गोंद फूलने पर एक प्लेट में निकाल लें, गोंद ठंडी होने पर मिक्सी में उसे दरदरा पीस लें।
  2. सूखा नारियल भी मिक्सी में बारीक पीस लें।
  3. धीमी आँच पर आटे को सुनहेरा खुश्बू आने तक भून लें। आटा भूनने में थोड़ा समय लगेगा, आटा जले नही इसलिए धीमी आँच पर उसे चलाते रहें।
  4. कड़ाही को जब गैस से उतारे तो कड़ाही ठंडी होने तक आटा चलाते रहें या भुने आटे को किसी थाल में निकाल लें ताकि आटा जले नही।
  5. आटा जब ठंडा हो जाए तब इसमे दरदरा पिसा गोंद, पिसा हुआ सूखा नारियल, बारीक कटे ड्राइ फ्रूट्स, पिसी चीनी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दें और लडडू का आकार दें।
  6. स्वादिष्ठ गोंद के लडडू तैयार हैं, सर्दियों के मौसम में इनका आनंद लें।
Recipe by Indian Recipes in Hindi at https://www.indianrecipesinhindi.com/gond-ke-laddu-recipe/