बेसन बादाम का दूध रेसिपी - Besan Badam ka Doodh Recipe | Gramflour Almond Milk in Hindi
Author: 
Recipe type: Drinks
Cuisine: Indian
 
Ingredients
  • बेसन - 1 चम्मच
  • पिसा बादाम - 1 बड़ा चम्मच
  • घी - 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर -1 चुटकी
  • नमक - 1 चुटकी
  • काजू, बादाम, किशमिश - 1 बड़ा चम्मच, ऊपर से डालने के लिए
  • केसर - 1 चुटकी से कम
  • चीनी - 1 चम्मच या स्वादानुसार
Instructions
  1. एक पैन में घी को गरम होने रखें। गरम घी में बेसन को खुश्बू आने तक मध्यम आँच पर भूने।
  2. जब बेसन का रंग हल्का भूरा हो जाए तब उसमे पिसा हुआ बादाम डाल कर मिलायें और 1 से 2 मिनिट के लिए बेसन को लगातार चलते रहें।
  3. दूध को बेसन में डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि बेसन की गांठे ना बने।
  4. अब दूध में एक चुटकी काली मिर्च, आधी चुटकी केसर और चीनी डाल कर 1 से 2 उबाला आने दें।
  5. बेसन के दूध के ऊपर कटे ड्राइ फ्रूट्स डाल कर गरमा गरम पियें।
Notes
बेसन बादाम का दूध बनाते समय सभी सामग्री तैयार रखें।
Recipe by Indian Recipes in Hindi at https://www.indianrecipesinhindi.com/besan-badam-milk-recipe/