मटर की सब्जी - Matar Curry / Gravy Recipe | Peas Gravy Recipe in Hindi
Author: Raj Rani
Recipe type: Main Course
Cuisine: Indian
- मटर - 2 कप
- प्याज़ - 3
- टमाटर - 3
- हरी मिर्च - 1
- अदरक - 1 चम्मच
- लहसुन - 8 कलियाँ
- दालचीनी - 1 छोटा टुकड़ा
- हींग - ¼ चम्मच
- देगी मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ चम्मच
- जीरा - ½ चम्मच
- तेज़पत्ता - 1
- लौंग - 2
- हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- घी - 2 बड़े चम्मच
- मटर की सब्ज़ी बनाने के लिए, मटर को धोकर उबाल लें।
- प्याज़ को पीस लें और एक बर्तन में निकाल लें, फिर मिक्सर में लहसुन, अदरक और टमाटर को पीस लें।
- एक कड़ाही में घी गरम करके जीरा डालें।
- जीरा भूनने पर तेजपत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर भुने और फिर प्याज़ का पेस्ट डालकर मध्यम आँच पर भूरा होने तक पकाएं।
- प्याज़ जब भूरा होने लगे तब कड़ाही में अदरक, लहसुन और टमाटर का पेस्ट डालें।
- मसाला के तेल छोड़ने पर कड़ाही में हींग, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, देघी मिर्च पाउडर और 1 बड़ा चम्मच पानी डालकर मिक्स करें।
- आँच धीमी करके उबले मटर और स्वादानुसार नमक डालें।
- अब क़ड़ाही में ½ ग्लास पानी डालें और धक कर 4 से 5 मिनिट धीमी आँच पर पकाएं।
- मटर की सब्ज़ी पकने पर गैस बंद कर दें और उपर से कटा हरा धनिया डालकर मटर की सब्जी परोसें।
Recipe by Indian Recipes in Hindi at https://www.indianrecipesinhindi.com/matar-curry-recipe/
3.5.3226