अंडा करी बनाने की विधि - Egg Curry Recipe in Hindi | Anda Curry Recipe in Hindi
Author: Raj Rani
Recipe type: Main Course
Cuisine: Indian
- उबले अंडे - 4
- प्याज़ - 2, मीडियम
- टमाटर - 2
- जीरा - 1 चम्मच
- तेल - 2 बड़े चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
- हल्दी पाउडर - ½ चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- धनिया के पत्ते - गार्निशिंग के लिए
- अंडा करी बनाने के लिए, मिक्सर में प्याज़ और टमाटर को अलग अलग पीस लें।
- एक कड़ाही में तेल गरम कर लें और जीरा भून लें।
- कड़ाही में पिसे प्याज़ डाल कर मध्यम आँच पर भूरा होने तक पका लें।
- प्याज़ भुन जाने पर पिसे टमाटर डालें और मध्यम आँच पर प्याज़ टमाटर को पकाएं।
- प्याज़ टमाटर में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर के साथ 1 बड़ा चम्मच पानी का डालें और मसलो को 1 से 2 मिनिट के लिए पकाएं।
- अब कड़ाही में ग्रेवी के लिए पानी डालें, लगभग 2 कप पानी।
- कड़ाही को धक दें और मध्यम आँच पर ही 10 से 12 मिनिट ग्रेवी पकने दें।
- ग्रेवी तैयार होने पर कड़ाही में उबले अंडे डालें और 2 से 3 मिनिट और पकायेँ।
- धनिया के ताज़ा पत्तों से सज़ा कर गरम गरम अंडा करी परोसें।
Recipe by Indian Recipes in Hindi at https://www.indianrecipesinhindi.com/egg-curry-recipe-in-hindi/
3.5.3226