Aam Panna Recipe in Hindi - आम पन्ना बनाने की विधि
 
Ingredients
  • कच्चे आम/ कैरी/ अंबी (raw mango) – 1 किलो
  • चीनी – 250 ग्राम
  • काला नमक - ½ चम्मच या स्वादानुसार
  • काली मिर्च - ½ चम्मच
  • पुदीना पाउडर - ½ चम्मच
  • भूना जीरा पाउडर - ½ चम्मच
Instructions
  1. कच्चे आम को अच्छे से धोकर छील लें।
  2. एक बर्तन में आम का गूदा निकाल कर 1 ग्लास पानी के साथ 15 से २० मिनट उबाल लें।
  3. जब आम गल जाए तो उतार लें।
  4. ठंडा होने पर 3 गिलास पानी, चीनी, नमक, काली मिर्च, भूना जीरा पाउडर और पुदीना पाउडर मिलायें।
  5. बलेंडर या मिक्सी से पीस लें।
  6. अगर आम का पन्ना आपको गाढ़ा लगे तो और पानी मिला लें।
  7. ठंडा ठंडा आम का पन्ना सर्व करें।
Recipe by Indian Recipes in Hindi at https://www.indianrecipesinhindi.com/aam-panna-recipe-in-hindi/