जलेबी बनाने की विधि – Instant Jalebi Recipe

बाजार की जलेबी तो हम खूब खाते हैं लेकिन कभी घर पर जलेबी बनाने की कोशिश नहीं करते। जलेबी खाने में जितनी स्वादिष्ठ होती है उसे घर पर बनाना भी बहुत सरल है।

जलेबी बनाने के लिए जलेबी के बैटर को खमीर लगा कर रात भर के लिए छोड़ा जाता है, लेकिन मैंने यहाँ झटपट जलेबी बनाने की विधि share की है। जलेबी में हल्का सा खटापन होता है उसके लिए मेने खमीर की जगह दही का इस्तेमाल किया है।

रबड़ी के साथ जलेबी का स्वाद और भी उत्तम हो जाता है। तो आइए जाने घर पर झटपट जलेबी बनाने का तरीका।

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो नीचे दी हुई रेसिपी भी ट्राय करें:

तवा मालपुआ बनाने की विधि – Tawa Malpua Recipe
शाही टोस्ट बनाने की विधि – Shahi Toast Recipe
लौकी की बर्फी बनाने की विधि – Lauki ki Barfi

Instant Jalebi Recipe Ingredients:

  • मैदा – 1 कप
  • दही – ½ कप से थोड़ा कम
  • अरारोट – 1 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटे चम्मच से थोड़ा कम
  • पानी – ¾ कप घोल बनाने के लिए (अप्रॉक्स) + 1 कप चाशनी बनाने के लिए
  • चीनी – 1 कप
  • केसर – ¼ चम्मच
  • तेल या घी जलेबी तलने के लिए

jalebi image, how to make jalebi, जलेबी बनाने की विधि

झटपट जलेबी बनाने की विधि – How to make :

  1. एक बर्तन में मैदा, अरारोट और बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स करें।
  2. मैदे में फेंटी हुई दही डालें और अच्छे से मिलायें ताकि मैदे की गाँठे ना बने।
  3. जलेबी के लिए घोल तैयार करने के लिए ज़रूरत अनुसार पानी डालें। (ध्यान रखें की घोल ना ज़्यादा पतला और ना ही ज़्यादा गाढ़ा हो )
  4. बैटर को 4 से 5 मिनट तक फेंट लें और फिर 10 से 15 मिनिट धक कर एक तरफ रख दें।
  5. बेटर तैयार होने पर एक पैन में पानी और चीनी को मिला कर मध्यम आँच पर 5 से 6 मिनिट के लिए पकाएं और एक तार की चाशनी तैयार कर लें।
  6. चाशनी में केसर भी मिला दें।
  7. एक फ्लैट तले वाले पैन या कढ़ाई में जलेबी तलने के लिए तेल या घी गरम होने रखें।
  8. मैदे के घोल को जलेबी बनाने वाले बर्तन में डालें। आप चाहें तो जलेबी बनाने के लिए एक कपड़े के बीच में पतला सा छेद करके कपड़े का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  9. तेल गरम होने पर आँच मध्यम से थोड़ा कम कर दें और बोतल या कपड़े को दबाते हुए जलेबी का आकार देते हुए बैटर को कड़ाही में छोड़े। (ध्यान रहे आँच ज़्यादा तेज़ ना हो नही तो जलेबी जल जाएँगी)
  10. थोड़ा सा पकने पर चिमटे या पोनी से जलेबी एक – एक करके पलटे और दूसरी तरफ से पकाएं।
  11. जब जलेबी हल्की भूरी हो जाए तब जलेबी को चाशनी वाले बर्तन में डाल कर अच्छे से डुबोये।
  12. एक से दो मिनट बाद सर्विंग प्लेट में निकाल कर गरमा गरम घर पर बनी जलेबी का आनंद लें।

Jalebi Recipe in Hindi – Instant Jelebi kaise banaye:

How to make jalebi (जलेबी रेसिपी Banane ki Vidhi) Step by Step Guide Hindi mein:

  1. Ek bartan mein maida, ararot aur baking powder daalkar mix karein.
  2. Maide mein phenti hui dahi daalein aur ache se milayein taaki maide ke batter mein gaanthe naa bane.
  3. Jalebi ke liye ghol taiyaar karne ke liye zarurat anusaar paani daalein. Dhyan rakhein ki ghol ko naa zyada patla aur naa hi jyada gaadha.
  4. Batter ko 4 se 5 minute tak phent lein aur phir 10 se 15 minute dhak kar ek taraf rakh dein.
  5. Ek pan mein paani aur cheeni ko mila kar madhyam aanch par 5 se 6 minute ke liye pakayein aur ek taar ki chashni taiyaar kar lein.
  6. Chashni mein kesar bhi mila dein.
  7. Ek flat tale wale pan yaa kadhai mein jalebi talne ke liye tel ya ghee garam hone rakhein.
  8. Maide ke ghol ko jalebi banane wale bartan mein daalein. Aap chahein to jalebi banane ke liye ek kapde ke beech mein patla sa ched karke kapde ka istemaal bhi kar sakte hain.
  9. Tel garam hone par madhyam aanch se thoda kam kar dein aur bottle yaa kapde ko dabate hue jalebi ka akaar dete hue batter ko kadahi mein chhore. (dhyan rahe aanch jyada tez naa ho nahi to jalebi jal jayengi)
  10. Thoda sa pakne par chimte ya poni se jalebi ek ek karke palte aur dusri taraf se pakayein.
  11. Jab jalebi halki bhoori ho jaye tab jalebi ko chashni wale bartan mein daal kar acche se duboye.
  12. Ek se do minute baad serving plate mein nikaal kar garma garam ghar par bani jalebi ka anand lein.

Save

Save

Save

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code