लौकी की बर्फी बनाने की विधि – Lauki ki Barfi

लौकी की बर्फी या लौकी की लौज बनाने में बहुत ही आसान है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ठ। आप इसे त्योहार पर बना सकते हैं और व्रत में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। लौकी की बर्फी को आप फ्रिज में काफ़ी दिनों तक जमा कर रख सकते हैं।

लौकी की सब्ज़ी भले ही किसी को पसंद ना हो लेकिन लौकी यानी घीये की बर्फी को सभी बहुत पसंद करते हैं। तो आइए आज हम बनायें लौकी की स्वादिष्ठ बरफी।

Lauki ki Barfi Recipe in Hindi - लौकी की बर्फी रेसिपी | Bottle Gourd Barfi
 
Author:
Recipe type: Dessert
Cuisine: Indian
Ingredients
  • लौकी - ½ किलो
  • दूध - 1 लीटर
  • चीनी - 1 कप
  • इलाइची पाउडर - ¼ चम्मच
  • बादाम - 10 से 12 (बारीक कटा हुआ)
  • काजू - 10 से 12 (बारीक कटा हुआ)
  • किशमिश - 15 से 20
  • खोया - 1 कप
Instructions
  1. लौकी को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें।
  2. एक मोटे तले वाली कढ़ाई में दूध उबलने के लिए रखें, एक उबाला आने पर कद्दूकस की हुई लौकी कढ़ाई में डालें।
  3. आँच मध्यम करके दूध को चलाते रहें।
  4. दूध बिल्कुल सूख जाने पर खोया डालें और 5 मिनट धीमी आँच पर पकाएं।
  5. अब चीनी, इलाइची पाउडर और ड्राइ फ्रूट्स डालकर मिक्स करें और अच्छे से दूध को सूखा कर उतार लें।
  6. सपाट तले वाली प्लेट या ट्रे पर घी लगाकर दूध में पकाई लौकी को फैलायें।
  7. सामान्य तापमान पर आने पर बर्फी को जमने के लिए फ्रिज में रखें।
  8. ठंडा होने पर चाकू से बर्फी काट कर स्वादिष्ट लौकी की बर्फी का आनंद लें।

Lauki ki Barfi Recipe in Hindi – लौकी की बर्फी kaise banaye:

lauki ki barfi, लौकी की बर्फी बनाने की विधिHow to make Bottlegourd Sweet (लौकी की बर्फी Banane ki Vidhi) Step by Step Guide Hindi mein:

  1. Lauki dhokar chheel lein aur kaddukas kar lein.
  2. Ek mote tale wali kadahi mein doodh ubalne ke liye rakhein, ek ubala aane par kaddukas ki hui lauki kadhai mein daalein.
  3. Aanch madhyam karke doodh ko chalaate rahein.
  4. Doodh bilkul sookh jaane par khoya daalein aur 5 minute dheemi aanch par pakayein.
  5. Ab cheeni, elaichi powder aur dry fruits daalkar mix karein aur acche se doodh ko sukha kar utaar lein.
  6. Ek plain thaal par ghee lagakar doodh mein paki lauki ko failayein.
  7. Samanya tapmaan par aane par burfi ko jamne ke liye fridge mein rakhein.
  8. Thanda hone par chaaku se pieces kaat kar lauki ki barfi serve karein.

Save

Save

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code

Rate this recipe: