लेमन राइस बनाने की विधि – Lemon Rice Recipe

लेमन राइस या नींबू चावल दक्षिण भारत में आमतौर पर बनते है। अगर आप झटपट कुछ बनाना चाहते हैं तो आप लेमन राइस बना सकते हैं क्योंकि इसे पकाने में ज़्यादा समय नही लगता है।

Lemon Rice Recipe - निम्बू के चावल
 
Prep time
Cook time
Total time
 
Ingredients
  • चावल - 2 कप, पके हुए या उबले हुए
  • सरसों के बीज - 1 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ता - 10 से 12
  • हरी मिर्च - बारीक कटी हुई
  • प्याज़ - 1, बारीक कटा हुआ
  • हल्दी - ¼ चम्मच
  • नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
  • कच्ची मूंगफली - 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ चम्मच
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
Instructions
  1. चावलों को दुगुने से ज़्यादा पानी में उबाल लें। अगर आपके पास बचे हुए चावल हैं तो आप उनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  2. चावलों को छान कर एक प्लेट या थाल में निकाल लें।
  3. एक कढ़ाई में तेल गरम करें। गरम तेल में मूँगफली के दाने भून लें।
  4. भूनी हुई मूँगफली को टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
  5. उसी तेल में सरसों के दाने डाल कर भूने।
  6. कढ़ाई में कड़ी पत्ता डालें और साथ ही बारीक कटा प्याज़ भी डालें। प्याज़ को भूरा होने तक भूने।
  7. प्याज़ भुन जाने पर कढ़ाई में भूनी हुई मूँगफली, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डाल कर अच्छे से मिलायें।
  8. अब कढ़ाई में पके हुए चावल, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डाल कर हल्के हाथों से मिलायें ताकि चावल टूटे नही।
  9. कढ़ाई को 1 से 2 मिनिट के लिए धीमी आँच पर धक दें।
  10. गैस को बंद कर दें।
  11. स्वादिष्ठ लेमन राइस को हरा धनिया से सजा कर परोसें।
Nutrition Information
Serving size: 1- 2

लेमन राइस को दही या रायता के साथ परोसा जाता है। लेमन राइस बनाने के लिए आप चाहें तो ताज़े चावल उबाल कर बना सकते है या पहले के बचे हुए चावलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

मूँगफली के दाने इसका स्वाद और बड़ा देते हैं और नींबू का रस चावलों में हल्का का खट्टापन डाल देते हैं जिससे चावल बहुत ही स्वादिष्ठ बन जाते हैं।
तो आइए आज हम बनायें घर पर लेमन राइस।

Lemon Rice Recipe in Hindi – लेमन राइस kaise banaye:

nimbu wale chawal, lemon rice image, lemon rice, lemon chawal recipe in hindi, लेमन राइसHow to make Lemon Rice (निम्बू के चावल Banane ki Vidhi) Step by Step Guide Hindi mein:

  1. Chawal ko dugune se zyada paani mein ubaal lein. Agar aapke paas bache hue chawal hain to aap unka istemaal bhi kar sakte hain.
  2. Chawalon ko chhan kar ek plate ya thaal mein nikaal lein.
  3. Ek kadhai mein tel garam karein. Garam tel mein moongphali ke daane bhoon lein.
  4. Bhuni hui moongfali ko tissue paper par nikaal lein.
  5. Usi tel mein sarson ke daane daal kar bhoone.
  6. Kadhai mein kadi patta daalein aur saath hi bareek kata pyaaz bhi daalein. Pyaaz ko bhoora hone tak bhoone.
  7. Pyaaz bhun jaane par kadhai mein bhuni hui moongphali, lal mirch powder aur haldi daal kar ache se milayein.
  8. Ab kadhai mein pake hue chawal, nimbu ka ras aur swadanusaar namak daal kar halke haathon se milayein taaki chawal toote nahi.
  9. Kadhai ko 1 se 2 minute ke liye dheemi aanch par dhak dein.
  10. Gas ko band kar dein.
  11. Swadishth lemon rice ko hara dhaniya se saja kar serve karein.

Save

Save

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code

Rate this recipe: