मूली का अचार रेसिपी – Mooli ka Achaar

मौसम के हिसाब से तरह तरह की सब्ज़ियाँ उपलब्ध होती हैं, जेसे की  सर्दियों के मौसम में ताज़ी और मीठी मूली। इसलिए आज हम बनायेंगे स्वादिष्ठ मूली का खट्टा मीठा अचार।

खाने के साथ अचार हो तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है। मूली का अचार खाने में जितना मज़ेदार होता है, बनाने में उसे उतनी ही कम मेहनत लगती है।

तो आइए आज हम सीखें मूली का अचार बनाने का तरीका।

Mooli ka achar without oil Recipe | How to make Radish Pickle at Home
 
Author:
Ingredients
  • मूली - 2 से 3
  • सौंफ - 1 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
  • हल्दी - ½ चम्मच
  • अमचूर - ½ चम्मच
Instructions
  1. मूली का खट्टा आचार बनाने के लिए, मूली को धो के छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
  2. किसी बर्तन में मूली के टुकड़े डाल कर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अमचूर, सौंफ और स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से मिला लें।
  3. अचार को किसी प्लास्टिक के बर्तन में डाल लें और रसोई में एक कोने पर रख दें।
  4. दो से 3 दिन में स्वादिष्ट मूली का आचार खाने को तैयार हो जाएगा।
  5. चटपटे मूली के अचार को आप सलाद के रूप में भी परोसे सकते हैं।
Notes
आप मूली के अचार को एक हफ्ते तक स्टोर कर के रख सकते हैं ।
अचार में खट्टास के लिए मैंने अमचूर का इस्तेमाल किया है, आप चाहें तो अमचूर की जगह 1 बड़ा चम्मच सिरका का इस्तेमाल कर सकते है। सिरका डालने से अचार ज़्यादा दिनों तक ठीक रहता है।

Mooli ka achar Recipe in Hindi – मूली का अचार Kaise Banaye:

mooli-salad-achar-pickleMooli ka khatta meetha achar Banane ki Vidhi (Step by Step Guide Hindi mein):

  1. Mooli ka khatta achar banane ke liye, mooli ko dho ke chheel lein aur chote tukdon mein kaat lein.
  2. Kisi bartan mein mooli ke tukde daal kar lal mirch powder, haldi, amchur, saunf aur swadanusaar namak daal kar ache se mila lein.
  3. Achar ko kisi plastic container mein daal lein aur rasoi mein ek kone par rakh dein.
  4. Do se teen din mein swadisth mooli ka achar khane ko taiyaar ho jayega.
  5. Chatpate mooli ke achar ko aap salad ke roop mein bhi parose sakte hain.

Note:

  • Aap mooli ke achaar ko ek hafte tak store karke rakh sakte hain.
  • Achar mein khattaas ke liye maine amchur ka istemaal kiya hai, aap chahein to amchur ki jagah 1 bada chammach siraka (Vinegar) ka istemaal kar sakte hai. Sirka daalne se achar jyada dino tak theek rehta hai.

Save

Save

Save

Save

Save

Save

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code

Rate this recipe: