पोहा नमकीन बनाने की विधि – Poha Namkeen Recipe

पोहा से बनी यह नमकीन बच्चों को ही नहीं हर उम्र के इंसान को पसंद आती है। पोहा नमकीन यानी की चिवड़ा या चिड़वा बनाने में तरह तरह के स्वाद का इस्तेमाल होता है जैसे की कड़ी पत्ता, मूंगफली, सूखा नारियल, किशमिश।

यह नमकीन खाने में जितनी स्वादिष्ट है इसे बनाना उतना ही आसान है। आइये आज हम सीखें घर पर पोहा नमकीन बनाने का तरीका।

5.0 from 1 reviews
Poha Chivda Namkeen Mixture Recipe - पोहा नमकीन बनाने की विधि
 
Author:
Cuisine: Indian
Ingredients
  • पोहा - 250 ग्राम
  • मूँगफली दाना - 100 ग्राम
  • सूखा नारियल - 50 ग्राम (टुकड़ो में कटा हुआ)
  • किशमिश - ½ कप
  • हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
  • कढ़ी पत्ता - ½ कप
  • चाट मसाला - ½ चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
Instructions
  1. कड़ाही में तेल गरम करके पोहा डालें और फ्राई करें।
  2. फ्राइड पोहा टिश्यू पेपर पर निकाल कर गरम पोहे में हल्दी डालकर मिक्स करें।
  3. उसी कड़ाही में मूँगफली दाना तल लें और टिश्यू पेपर पर निकाल कर पोहे में डालें।
  4. एक बर्तन में पोहा, मूँगफली दाना, किशमिश, नारियल, चाट मसाला, काली मिर्च और नमक डालकर मिक्स करें।
  5. एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करके कढ़ी पत्ता फ्राई करें और पोहा नमकीन पर ऊपर से डाल कर मिक्स करें।
  6. पोहा नमकीन ठंडी होने पर एयर टाइट कंटेनर में डालकर रखें।
  7. त्यार पोहा नमकीन चाय के साथ सर्व करें।

Poha Namkeen Recipe in Hindi – पोहा नमकीन kaise banaye:

poha namkeen recipe image, पोहा नमकीन बनाने की विधिHow to make Puffed Rice Namkeen (पोहा चिवड़ा नमकीन Banane ki Vidhi) Step by Step Guide Hindi mein:

  1. Kadahi mein tel garam karke poha daalein aur fry karein.
  2. Fried poha tissue paper par nikaal kar garama garam pohe mein haldi daalkar mix karein.
  3. Usi kadahi mein mungfali daana tal lein aur tissue paper par nikaal kar pohe mein daalein.
  4. Ek bartan mein poha, mungfali daana, kishmish, nariyal, chaat masala, kali mirch aur namak daalkar mix karein.
  5. Ek pan mein 1 chammach tel garam karke kadhi patta fry karein aur poha namkeen par upar se daal kar mix karein.
  6. Poha namkeen thandi hone par air tight container mein daalkar rakhein.
  7. Tyaar poha namkeen chai ke saath serve karein.

Save

Save

Read More:

Comments 2

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code

Rate this recipe: