Poha Tikki – पोहा टिक्की

पोहा टिक्की रेसिपी – आसान और टेस्टी स्नॅक्स डिश

पोहा को आप बहुत सी स्वादिष्ट रेसिपी में इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे की कांदा पोहा, पोहा कटलेट और भी बहुत।

अगर आपका बनाया हुआ पोहा बच जाता है तो आप उससे भी पोहा की टिक्की बना सकते हैं। इस रेसिपी में आलू और ब्रेड को मिश्रण को बाँधने के लिए डाला है। आप चाहें तो ज़रूरत अनुसार ब्रेड या आलू की मात्रा कम ज़्यादा कर सकते हैं।

चाय और धनिया की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ पोहा की टिक्की को गरमा गरम खायें और परोसें।

Serves – 15 cutlets
Preparation  time – 20 minutes
Cook time – 20 minutes
Total Time – 40 minutes

Poha Tikki Recipe Ingredients:

  • मोटा पोहा (beaten rice / flattened rice) – 1 कप,
  • आलू – 1, बड़ा,
  • प्याज़ – 1 छोटा, बारीक कटा,
  • धनिया की ताज़ी पत्तियाँ – 1/2 कप, बारीक कटी,
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी,
  • ब्रेड – 3,
  • अदरक – 1 चम्मच, कद्दूकस की हुई,
  • हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच,
  • सौंफ के दाने- 1/2 चम्मच,
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच,
  • अमचूर पाउडर – 1/2 चम्मच,
  • चीनी -1 चुटकी,
  • खाने का तेल – 3 बड़े चम्मच,
  • नमक – स्वाद अनुसार

Kashmiri Paneer Recipe in Hindi – कश्मीरी पनीर banane ki vidhi:

  1. पोहा कटलेट बनाने के लिए, सबसे पहले 1 कप पोहा को 1 या 2 बार पानी से धो लें।
  2. पानी में पोहा को 3 से 4 मिनिट कर भिगो कर रखें और फिर भीगे हुए पोहा को छान कर पानी निकाल लें।
  3. पोहा नरम हो जाना चाहिए लेकिन पोहा का पानी पूरी तरह से छान लें और एक तरफ रख दें।
  4. आलू को प्रेशर कुक्कर में नरम होने तक उबाल लें। उबले आलू को छील लें और हल्के हाथों से मैश कर लें।
  5. एक बड़े बर्तन में नरम पोहा, मैश किया हुआ आलू, बारीक कटा प्याज़, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, अमचूर पाउडर और चीनी डाल कर उंगलियों से मिला लें।
  6. ब्रेड पर हल्का सा पानी लगा कर नरम कर लें और हाथों से निचोड़ कर मैश कर लें।
  7. मैश किए हुए ब्रेड को पोहा के मिश्रण में डालें और साथ ही कद्दूकस की हुई अदरक और स्वादानुसार नमक डाल कर मिला लें।
  8. मिश्रण के छोटे छोटे भाग लें और गोल टिक्की का आकार दें।
  9. पोहा टिक्की को शैलो फ्राइ करने के लिए एक नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा तेल डालें।
  10. तेल गरम होने आँच मध्यम कर दें और एक बार में जितनी टिक्की आसानी से तवे पर आयें उन्हे फ्राइ होने के लिए रखें।
  11. जब टिक्की की नीचे की परत हल्की भूरी हो जाए तब ध्यान से टिक्की को पलट लें।
  12. पोहा टिक्की को दोनो तरफ से सुनहेरा तल लें और टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
  13. तैयार पोहा की स्वादिष्ट टिक्की धनिया की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ परोसें।

नोट: आप चाहें तो टिक्की के मिश्रण में बारीक कटे फ्रेंच बीन्स, उबले मटर या कद्दूकस की हुई गाजर भी डाल सकते हैं।

How to make Poha Tikki (Step by Step) – पोहा टिक्की कैसे बनाएं :

  1. Poha cutlet banane ke liye, sabse pehle 1 cup poha ko1 ya do baar paani se dho lein.
  2. paani mein poha ko 3 se 4 minute kar bhigo kar rakhein aur fir bhige hue poha ko chhaan kar paani nikaal lein.
  3. Poha naram ho jana chahiye lekin poha ka paani poori tarah se chhaan lein aur ek taraf rakh dein.
  4. Aloo ko pressure cooker mein naram hone tak ubaal lein. Ubale aloo ko chheel lein aur halke haathon se mash kar lein.
  5. Ek bade bartan mein naram poha, mash kiya hua aloo, bareek kata pyaaz, bareek kata hara dhaniya, hari mirch, haldi powder, lal mirch powder, saunf, amchur powder aur chini daal kar ungliyon se mila lein.
  6. Bread par halka sa paani laga kar naram kar lein aur haathon se nichor kar mash kar lein.
  7. Mash kiye hue bread ko poha ke mishran mein daalein aur saath hi kaddukas ki hui adrak aur swadanusaar namak daal kar mila lein.
  8. Mishran ke chote chote bhaag lein aur gol tikki, cutlet ka akaar dein.
  9. Poha tikki ko shallow fry karne ke liye ek non stick tave par thoda tel dalein.
  10. Tel garam hone aanch madhyam kar dein aur ek baar mein jitni tikki asaani se tave par aayein unhe fry hone ke liye rakhein.
  11. Jab tikki ki neeche ki parat halki bhoori ho jaye tab dhyan se tikki ko palat lein.
  12. Poha tikki ko dono taraf se sunhera tal lein aur tissue paper par nikaal lein.
  13. Taiyar poha ki swadisth tikki dhaniya ki chutney ya tomato ketup ke saath parosein.

Note:

  • Aap chahein to tikki ke mishran mein bareek kate french beans, kadukas ki hui gajar, ubale matar bhi daal sakte hain.

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code