रबड़ी कुल्फी रेसिपी – Rabri Kulfi Recipe

रबड़ी से बनी स्वादिष्ठ रबड़ी कुल्फी – गर्मियों के मौसम में कुल्फी खाने का अलग ही आनंद है।

रबड़ी बनाने के लिए दूध को सुखाया जाता है और फ्रिज में 5 से 6 घंटों के लिए सांचे में जमाया जाता है। आप कुल्फी में अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंडेंस्ड दूध जो की बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाता है, उससे भी कुल्फी बनाई जा सकती है।

Rabri Kulfi Recipe in Hindi - रबड़ी कुल्फी बनाने की विधि
 
Author:
Recipe type: Dessert
Cuisine: Indian
Ingredients
  • दूध - 1 लीटर
  • चीनी - ½ कप
  • ड्राइ फ्रूट्स - ¼ कप (बारीक कटा हुआ)
  • छोटी इलाइची पाउडर - ¼ चम्मच
  • अरारोट - 1 चम्मच
Instructions
  1. रबड़ी कुल्फी बनाने के लिए, मोटे तले वाली कढ़ाई में दूध उबलने के लिए रखें।
  2. दूध को मध्यम आँच पर उबाले और बीच - बीच में चलाते रहें।
  3. एक कटोरी में 1 बड़े चम्मच दूध में अरारोट मिला लें।
  4. कढ़ाई में दूध गाढ़ा होने पर चीनी और अरारोट का घोल डालकर मिक्स करे और दूध चलाते रहे।
  5. अब बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और इलाइची पाउडर डालकर मिक्स करे और गैस बंद कर दें।
  6. रबड़ी ठंडा होने पर, कुल्फी मोल्ड में डालें और फ्रीज़र में 3 से 4 घंटे या रात भर जमने के लिए रख दें।
  7. रबड़ी कुलफी जमने पर सर्विंग प्लेट में डालें और पिस्ते से सजाकर सर्व करें।

Rabri Kulfi Recipe in Hindi – Rabdi kulfi kaise banaye:

rabri kulfi image, रबड़ी कुल्फी बनाने की विधि, rabri kulfi recipe hindiHow to make rabdi kulfi (रबड़ी कुल्फी Banane ki Vidhi) Step by Step Guide Hindi mein:

  1. Rabri kulfi banane ke liye, mote tale wali kadhai mein doodh ubalne ke liye rakhein.
  2. Doodh ko madhyam aanch par ubaale aur beech beech mein chalaate rahein.
  3. Ek katori mein 1 bade chammach thande doodh mein ararot mila lein.
  4. Kadhai mein doodh gaadha hone par cheeni aur ararot ka ghol daalkar mix kare aur doodh chalate rahe.
  5. Ab baarik kate dry fruits aur elaichi powder daalkar mix kare aur gas band kar dein.
  6. Rabri thanda hone par, kulfi mould mein daalein aur freezer mein 5 se 6 ghante ya raat bhar jamaane ke liye rakh dein.
  7. Rabri kulfi jamne par serving plate mein daalein aur pista se sajakar serve karein.

Save

Save

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code

Rate this recipe: