Raksha Bandhan Recipes in Hindi | रक्षाबंधन स्पेशल

त्यौहार आये और घर में मिठाई ना बने ऐसा कभी नहीं होता। आप सबको रखस बंधन की बहुत बहुत शुभ कामनाएं।

जैसे की बात चली मिठाइयों की तो आइये आज हम देखें की इस रक्षा बंधन घर पर कौन सी मिठाई बनाई जाए। मैने यहाँ पर कुछ रेसिपी शेयर की हैं जो की आप रक्षा बंधन के दिन बना सकते हैं जैसे की मालपुआ, शाही टोस्ट, रसगुल्ला, रबड़ी कुल्फी, जलेबी …

  • Rabri Kulfi – रबड़ी कुल्फी

rabri kulfi image, रबड़ी कुल्फी बनाने की विधि, rabri kulfi recipe hindi

रबड़ी से बनी स्वादिष्ठ रबड़ी कुल्फी – गर्मियों के मौसम में कुल्फी खाने का अलग ही आनंद है।
राबड़ी बनाने के लिए दूध को सुखाया जाता है और फ्रीजर में 5 से 6 घंटों के लिए सांचे में जमाया जाता है। आप कुल्फी में अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंडेंस्ड दूध जो की बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाता है, उससे भी कुल्फी बनाई जा सकती है।

Rabri Kulfi Recipe ke liye yahan click karein – Recipe Link

  • Jalebi – जलेबी

jalebi image, how to make jalebi, जलेबी बनाने की विधि

बाजार की जलेबी तो हम खूब खाते हैं लेकिन कभी घर पर जलेबी बनाने की कोशिश नहीं करते। जलेबी खाने में जितनी स्वादिष्ठ होती है उसे घर पर बनाना भी बहुत सरल है। रबड़ी के साथ जलेबी का स्वाद और भी उत्तम हो जाता है।

जलेबी बनाने के लिए जलेबी के बैटर को खमीर लगा कर रात भर के लिए छोड़ा जाता है, लेकिन मैंने यहाँ झटपट जलेबी बनाने की विधि share की है। जलेबी में हल्का सा खटापन होता है उसके लिए मेने खमीर की जगह दही का इस्तेमाल किया है।

स्वादिष्ठ कुरकुरी जलेबी घर पर बनाने का तरीका जानने के लिए यहाँ क्लिक करें, Jalebi Recipe

  • Malpua – मालपुआ

malpua image, मालपुआ बनाने की विधि

मालपुआ बनाने में आसान है और सबको पसंद भी आता है। वेसे तो मालपुआ को तेल में डीप फ्राइ करके बनाया जाता है, पर आप पैन में शेल्लो फ्राइ करके भी बना सकते हैं, जेसे की मेने बनाया है। मालपुआ गेहूँ के आटे से बनता है। आप चाहें तो इसे दूध से बनी स्वादिष्ट रबड़ी के साथ भी परोसे सकते हैं।

Malpua ki Recipe ke liye yahan click karein – Malpua Recipe

  • Shahi Toast – शाही टोस्ट

shahi toast image, shahi toast recipe, शाही टोस्ट रेसिपी

शाही टोस्ट – जेसा की इसका नाम है यह एक शाही मुगलई मिठाई हैं जो की स्वाद में बहुत उत्तम होती है।

इसे बनाने के लिए ब्रेड को भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राइ किया जाता है और चाशनी में डुबोया जाता है। इसे बनाने का एक और तरीका है शाही टोस्ट को रबड़ी से सजना।

शाही टोस्ट बनाने की विधि जानने के लिए यहां क्लिक करें, Shahi Toast Recipe

  • Rasgulla – रसगुल्ला

rasgulla recipe image, रसगुल्ला बनाने की विधि, रसगुल्ला फोटो

रसगुल्ले का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह बंगाल की पारंपरिक मिठाई है। बंगाली में रसगुल्ला को रोसोगुल्ला कहाँ जाता है। घर पर रसगुल्ला बनाना बहुत आसान है।

Recipe ke liye yahan click karein, Rasgulla Recipe in Hindi

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code