शकरकंदी का पराठा रेसिपी – Shakarkandi Paratha Recipe

शकरकंदी परांठा – मैश किये हुए शकरकंदी की स्टफ़िंग से बना स्वादिष्ट और आसान परांठा।

शकरकंदी का परांठा बनाने के २ तरीके हैं , पहला शकरकंदी की मसालेदार स्टफ़िंग तैयार करके परांठे में भर कर और दूसरा तरीका है आटा गूंदते समय मैश किये हुआ शकरकंदी और मसालों को मिला लेना और फिर उसके परांठे बनाना।

शकरकन्दी का परांठा बच्चों को देने के लिए बहुत ही अच्छा है क्यों शकरकंदी बहुत ही पौष्टिक होता है। परांठे को और पौष्टिक बनाने के लिए आप चाहें तो बारीक कटी मेथी या पालक भी परांठे में दाल सकती हैं।

अगर आपने कभी शकरकंदी का परांठा नहीं बनाया और खाया तो आज इसे बनाएं और चाय, अचार या दही के साथ इसका आनंद लें।

Shakarkandi Paratha Recipe Ingredients

  • शकरकंदी – 2
  • आटा – 2 कप
  • हरी मिर्च – 2, बारीक कटी
  • हरा धनिया- 2 चम्मच , बारीक कटा
  • गरम मसाला – ½ चम्मच
  • जीरा पाउडर – ½ चम्मच
  • अमचूर पाउडर – ½ चम्मच
  • नमक स्वादानुसार

शकरकंदी का पराठा रेसिपी – | Sweet Potato Paratha in Hindi

  1. एक बर्तन में पराठे बनाने के लिए आटा गूंद गूंद लें और ढक कर 15 मिनट रख दें।
  2. शकरकंदी का पराठा बनाने के लिए, शकरकंदी को कुक्कर में उबाल लें।
  3. शकरकंदी जब उबाल जायें तो ठंडा करके छील लें और एक बर्तन में मैश कर लें।
  4. अब इसमे बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, गरम मसाला, नमक, जीरा पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर मिक्स करें।
  5. गूंदे हुए आटे की एक लोई लेकर पूड़ी जितना बेल कर बीच में शकरकंदी का मिक्स्चर डालें और किनारो से पकड़ कर बंद करें।
  6. थोड़ा सा सूखा आटा लगाकर फिर से पराठा बेल लें।
  7. तवा गरम करके बेला हुआ पराठा तवे पर डालें।
  8. एक तरफ से थोड़ा पकने पर पलटे और दूसरी तरफ से पकाएं। शकरकंदी के परांठे को मध्यम से धीमी आंच पर पकाएं नहीं तो परांठा सही से पकेगा नहीं।
  9. दूसरी तरफ़ से पकने पर घी लगाकर अच्छे से पकाएं।
  10. पकने पर शकरकंदी के पराठे को उतार लें और मक्खन लगाकर दही और चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें।

Shakarkandi Paratha in Hindi – शकरकंदी का पराठा kaise banaye:

shakarkandi ka paratha, sweet potato paratha in Hindi, शकरकंदी का पराठा रेसिपीHow to make Sweet Potato Paratha (शकरकंदी का पराठा banane ki vidhi) Step by Step Guide Hindi mein:

  1. Ek bartan mein parathe banane ke liye aata goond lein aur dhak kar 15 minute rakh dein.
  2. Shakarkandi ka parantha banane ke liye, shakarkandi ko cooker mein ubaal lein.
  3. Shakarkandi jab ubal jaayein ko thanda karke cheel lein aur ek bartan mein mash kar lein.
  4. Ab isme baarik kati hari mirch, baarik kata hara dhaniya, garam masala, namak, jeera powder aur amchur daalkar mix karein.
  5. Goonde hue aate ki ek loi lekar poori jitna bel kar beech mein shakarkandi ka mixture daalein aur kinaaro se pakad kar band karein.
  6. Thoda sa sukha aata lagakar phir se paratha bel lein.
  7. Tawa garam karke bela hua paratha tawe par daalein.
  8. Ek taraf se thoda pakne par palte aur dusri taraf se pakayein. Shakarkandi ke paranthe ko madhyam se dheemi aanch par pakayein nahi to parantha sahi se pakega nahi.
  9. Dusri taraf se pakne par ghee lagakar acche se pakayein.
  10. Pakne par parathe ko utaar lein aur makkhan lagakar dahi aur chutney ke saath garma garam serve karein.

Save

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code