वडा पाव रेसिपी – Vada Pav Recipe

महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय नाश्ता है वड़ा पाव। मुम्बई में वड़ा पाव बहुत ही आम मिलता है। नाश्ते में या शाम के समय स्नैक्स में आप इस स्वादिष्ठ डिश का आनंद ले सकते हैं।

आमतौर पर वड़ा पाव को तली हुई हरी मिर्च और मूंगफली की चटनी के साथ परोसा जाता है। वड़ा पाव बनाने के लिए बटाटा वड़ा को पाव के बीच में चटनी लगा के परोसा जाता है। पाव मार्किट में बेकरी की दूकान या बड़ी दुकानों में आसानी से मिल जाता है।

आप ऐसे और भी डिशेस घर पर बना सकते हैं जैसे की पाव भाजी, स्वीट कॉर्न पकोड़ा, गोलगप्पे

Vada Pav Recipe in Hindi - वडा पाव रेसिपी | How to make vada pav
 
Author:
Recipe type: Appetizer
Cuisine: Indian
Ingredients
  • पाव - 4
  • बेसन - 1 कप
  • आलू - 4 बड़े, उबले और मैश किए हुए
  • हरी मिर्च - 2, बारीक कटी
  • सौंफ - ½ चम्मच
  • हल्दी - ½ चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ चम्मच
  • कढ़ी पत्ता - 10 से 15
  • तेल - वड़ा तलने के लिए
  • नमक - स्वादानुसार
Instructions
  1. वड़ा पाव का वड़ा बनाने के लिए, एक बर्तन में मैश किए हुए आलू, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और कटा कढ़ी पत्ता डाल कर मिक्स करें।
  2. एक अलग बर्तन में बेसन, हल्दी, 1 चुटकी हींग, ¼ चम्मच नमक, और ¼ चम्मच लाल मिर्च डालकर पानी से गाढ़ा घोल त्यार कर लें।
  3. कड़ाही में वड़ा तलने के लिए तेल गरम होने के लिए रखें।
  4. तेल गरम होने पर आलू का थोड़ा सा मसाला लेकर हाथो से गोल आकर दें और फिर बेसन के घोल में डुबो कर ध्यान से कड़ाही में डालें।
  5. वड़ा को मध्यम आँच पर डीप फ्राई करें।
  6. एक पाव लेकर बीच में से काट लें और त्यार वड़ा पाव के बीच में भर कर हरी मिर्च और मूँगफली की सूखी चटनी के साथ सर्व करें।

Vada Pav Recipe in Hindi – वडा पाव रेसिपी kaise banaye:

vada pav image, वडा पाव रेसिपी, vada pav recipe in hindiHow to make Vada Pav ( वडा पाव Banane ki Vidhi) Step by Step Guide Hindi mein:

  1. Vada pav ka vada banane ke liye, ek bartan mein mash kiye hue aloo, saunf, lal mirch powder, baarik kati hari mirch aur kata kadhi patta daal kar mix karein.
  2. Ek alag bartan mein besan, haldi, 1 chutki hing, ¼ chammach namak, aur ¼ chammach lal mirch daalkar paani se gaadha ghol tyaar kar lein.
  3. Kadahi mein vada talne ke liye tel garam hone ke liye rakhein.
  4. Tel garam hone par aloo ka thoda sa masala lekar haatho se gol akar dein aur phir besan ke ghol mein dubo kar dhyan se kadahi mein daalein.
  5. Vada ko madhyam aanch par deep fry karein.
  6. Ek pav lekar beech mein se kaat lein aur tyaar vada pav ke beech mein bhar kar hari mirch aur moongphali ki dry chutney ke saath serve karein.

Save

Save

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code

Rate this recipe: