मूली के पत्ते के पकौड़े – Mooli ke Patto ke Pakore Recipe

सर्दियाँ बस आ गई हैं और ठंडे मौसम में तरह तरह के पकोड़े खाने का आनंद ही कुछ और है। यहाँ दी हुई आसान रेसिपी से आप मूली के पत्तों के पत्तों के पकोड़े बनाने का तरीका सीखेंगे और मैं उम्मीद करती हूँ की आपको यह रेसिपी पसंद आएगी।

मूली के पत्तों के पकोड़े ना केवन स्वादिष्ट होते हैं बल्कि बहुत ही पौष्टिक भी होते है। मूली के पत्तों का सेवन करने से पेट में गैस की दिक्कत कम होती है।

तो आइए आज ही बनायें स्वादिष्ठ कुरकुरे मूली के पत्तों के पकोड़े और अपने परिवार के साथ आनंद लें इन पकोड़ों का।

मूली के पत्ते के पकोड़े - Mooli ke Patto ke Pakore Recipe
 
Author:
Recipe type: Appetizer
Cuisine: Indian
Ingredients
  • मूली के पत्ते (Radish Leaves) – 3 कप
  • बेसन (Gram flouur) – 1 कप
  • हरी मिर्च (Green Chilli) – 1 बारीक कटी हुई
  • हींग (Asafoetida) – ¼ चम्मच
  • धनिया पाउडर – ½ चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर (red Chilli Powder) – ½ चम्मच
  • अदरक (Ginger) - 1 चम्मच , बारीक कटी हुई
  • पानी (water) – घोल बनाने के लिए
  • नमक (salt) – स्वादानुसार
  • तेल (cooking oil) – पकोड़े तलने के लिए
Instructions
  1. मूली के पत्तों को 10 से 15 मिनिट नमक के पानी में डालकर छोड़ दें। ऐसा करने से पत्तों की कड़वाहट दूर हो जाएगी।
  2. पत्तों को छान लें और कपड़े से सूखा कर बारीक काट लें।
  3. एक बर्तन में बेसन, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हींग, बारीक कटी अदरक, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें और पानी से एक गाढ़ा घोल त्यार करें।
  4. बारीक कटे मूली के पत्तों को बेसन के घोल में डाल कर मिलायें।
  5. कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर घोल में मिलाए हुए पत्ते थोड़ा थोड़ा करके कड़ाही में ध्यान से डालें।
  6. पकोड़े सुनहेरा फ्राइ होने पर टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
  7. उपर से चाट मसाला छिड़क कर मूली के पत्तो के स्वादिष्ठ पकोड़े गरमा गरम चाय के साथ परोसें।

Mooli ke Patto ke Pakore Recipe – मूली के पत्तो के पकौड़े kaise banaye:

mooli ke patto ke pakore, मूली के पत्ते के पकोड़े, radish leaves fritters recipe
How to make Radish Leaves fritters ( मूली के पत्ते के पकोड़े banane ki vidhi) Step by Step Guide Hindi mein:

  1. Mooli ke patton ko 10 se 15 minute namak ke paani mein daalkar chhor dein. Aisa karne se patton ki kadwahat door ho jayegi.
  2. Patton ko chaan lein aur kapde se sookha kar baarik kaat lein.
  3. Ek bartan mein besan, baarik kati hari mirch, lal mirch powder, hing, baarik kati adrak, dhaniya powder aur swadanusar namak daalkar mila lein aur paani se ek gaadha ghol tyaar karein.
  4. Bareek kate mooli ke patton ko besan ke ghol mein daal kar milayein.
  5. Kadahi mein tel garam karein. Tel garam hone par ghol mein milayein hue patte thoda thoda karke kadahi mein dhyan se daalein.
  6. Pakore sunhera fry hone par tissue paper par nikaal lein.
  7. Upar se chaat masala chhidak kar mooli ke patto ke swadisth pakode garma garam chai ke saath parosein.

Save

Save

Save

Save

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code

Rate this recipe: