राजमा की सब्जी बनाने की विधि – Rajma ki Sabji

राजमा बहुत ही स्वादिष्ठ व्यंजन है और जीरा राइस के साथ तो यह और भी स्वादिष्ठ लगता है।

हिंदुस्तान में लगभग हर घर में राजमा चावल बनता है। तो आप भी नीचे दी हुई रेसिपी से घर पर बनायें राजमा, और जीरा चावल के साथ उठाएं इसका मज़ा।

राजमा की सब्जी - Rajma ki Sabji | How to make Rajma in Hindi
 
Ingredients
  • राजमा (kidney beans) - 1 ½ कप
  • प्याज़ (onion) - 2 बारीक़ कटा हुआ
  • टमाटर (tomato) - 2 बारीक़ कटा हुआ
  • अदरक ( ginger) - 1 छोटा टुकड़ा
  • लहसुन (garlic) - 5 से 6 कलियाँ
  • हरी मिर्च (green chilli) - 1
  • जीरा (cumin) - ½ चम्मच
  • हींग (Asafoetida) - 1 चुटकी
  • लौंग (cloves) - 4
  • मोटी इलाइची (black cardamom) - 1
  • हल्दी पाउडर (haldi powder) - ¼ चम्मच
  • राजमा मसाला (garam masala) - 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर (red chilli powder) - ½ चम्मच
  • धनिया पाउडर (coriander powder) - 1 चम्मच
  • हरा धनिया (green coriander) - 2 बड़े चम्मच
  • नमक ( salt) - 1 चम्मच
  • तेल ( oil ) - 2 बड़े चम्मच
Instructions
  1. राजमा की सब्ज़ी बनाने के लिए, एक छोटे साफ़ कपड़े में लौंग और मोटी इलाइची डाल कर बंद कर दें।
  2. कुक्कर में लौंग और मोटी इलाइची वाला कपड़ा, 8 कप पानी, राजमा और नमक डाल कर उबालें।
  3. उबलने पर राजमा को अलग निकाल लें, राजमा के पानी अलग रख दें और लौंग इलाइची वाले कपडे को फ़ेंक दें।
  4. प्याज़ को मिक्सी में पीस लें और अलग रख दें।
  5. टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक और लहसुन को अलग से पीस लें।
  6. कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रखें।
  7. तेल गरम होने पर जीरा भून लें।
  8. जीरा भुन जाने पर पीसे हुए प्याज़ डाल कर गोलडेन ब्राउन होने तक या जब वो तेल छोड़ने लगे तब तक फ्राइ करें।
  9. प्याज़ भुन जाने पर टमाटर का पेस्ट कढ़ाई में डालें और अच्छे से मिला लें।
  10. टमाटर प्याज़ का तड़का जब तेल छोड़ने लगे तब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, राजमा मसाला, धनिया पाउडर, हींग और नमक डाल कर मिक्स करें और 2 से 3 मिनिट के लिए पकाएं।
  11. अब कढ़ाई में राजमा डालें और आँच धीमी कर दें और राजमा को मसले में मिला लें।
  12. फिर उबला हुआ राजमा का पानी और नमक डाल कर 6 से 7 मिनिट धीमी आँच पर पकाएं।
  13. तेल राजमा की ग्रेवी के उपर नज़र आने लगे तब गैस को बंद कर दें।
  14. उपर से हरा धनिया डाल कर मिक्स करें।
  15. तैयार राजमा, जीरा चावल के साथ सर्व करें।

Rajma Recipe in Hindi – Rajma ki Sabji Kaise Banaye:

rajma curry recipe image, rajma gravy, tari wale rajma recipe, rajma curry imageHow to make Rajma Curry (राजमा की सब्जी Banane ki Vidhi) Step by Step Guide Hindi mein:

  1. Rajma ki sabzi banane ke liye, ek chote saaf kapde mein laung aur moti elaichi daal kar band kar dein.
  2. Cooker mein laung aur moti elaichi wala kapda, 8 cup paani, rajma aur namak daal kar ubaalein.
  3. Ubalne par rajma ko alag nikaal lein aur paani alag rakh dein.
  4. Pyaaz ko mixi mein pees lein aur alag rakh dein.
  5. Tamatar, hari mirch, hara dhaniya , adrak aur lahsun ko alag se pees lein.
  6. Kadhai mein tel garam hone ke liye rakhein.
  7. Tel garam hone par jeera bhoon lein.
  8. Jeera bhun jaane par peese hue pyaaz daal kar golden brown hone tak  ya jab wo tel chhorne lage tab tak fry karein.
  9. Pyaaz bhun jaane par tamatar ka paste kadhai mein daalein aur achhe se mila lein.
  10. Tamatar pyaaz ka tadka jab tel chhorne lage tab haldi powder, lal mirch powder, rajma masala, dhaniya powder, hing aur namak daal kar mix karein aur 2 se 3 minute ke liye pakayein.
  11. Ab kadhai mein rajma daalein aur aanch dheemi kar dein aur rajma ko masale mein mila lein.
  12. Phir ubla hua rajma ka paani aur namak daal kar 6 se 7 minute dheemi aanch par pakayein.
  13. Tel rajma ki gravy ke upar nazar aane lage tab gas ko band kar dein.
  14. Upar se hara dhaniya daal kar mix karein.
  15. Taiyaar rajma, chawal ke saath serve karein.

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code

Rate this recipe: