रेड सॉस पास्ता बनाने की विधि – Red Sauce Pasta Recipe

टमाटर की प्यूरी और टोमैटो सॉस में पके पास्ता बच्चों को बहुत ही पसंद आते हैं। आप इन्हे नाश्ते में भी परोसे सकते हैं।
पास्ता में आप अपनी पसंद के हिसाब से सब्ज़ियाँ जैसे की स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च, ब्रोकली इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं। सब्ज़ियों के प्रयोग से आप पास्ता नाश्ते के लिए पौष्टिक है।  आइये जाने घर पर रेड सॉस पास्ता बनाने का तरीका।

Red Sauce Pasta Recipe - रेड सॉस पास्ता रेसिपी
 
Author:
Ingredients
  • पास्ता - 1 कप
  • प्याज़ - 1, बारीक कटा हुआ
  • लहसुन - 7 से 8 कलियाँ, बारीक कटी हुई या पीसी हुई
  • शिमला मिर्च - 1, कटी हुई
  • टमाटर - 4
  • हरी मिर्च - 1
  • हल्दी पाउडर - ½ चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स -½ चम्मच
  • ऑरेगेनो - ½ चम्मच
  • क्रीम - 1 चम्मच
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
Instructions
  1. एक पतीले में पानी गरम कर लें। पानी गरम होने पर उसमे पास्ता, 1 चम्मच तेल और ½ चम्मच नमक डालकर अच्छे से भिगो कर थोड़ा हल्का कच्चा रहने तक उबाल लें।
  2. उबलने पर पास्ता को छान लें और उबले पास्ता पर ठंडा पानी डाल कर फिर से छान लें और एक तरफ रख दें।
  3. टमाटर को पीस कर प्यूरी बना लें और अलग रख दें।
  4. पैन में तेल गरम करके बारीक कटा लहसुन और प्याज़ डालें और धीमी आँच पर पकाएं।
  5. प्याज़ भूरा होने पर आँच मध्यम करके कटी हुई शिमला मिर्च डालें और थोड़ा पकाएं।
  6. टमाटर की प्यूरी को पैन में डाल कर मिक्स करें।
  7. जब टमाटर तेल छोड़ने लगे तब कटी हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, टोमेटो सॉस डाल कर मिक्स करके 1 से 2 मिनट धीमी आँच पर पकाएं।
  8. उबला हुआ पास्ता और क्रीम पैन में डालें और हल्के हाथो से मिक्स करें की अच्छे से पास्ता मसाले में मिक्स हो जाए।
  9. पास्ता पर ऑरेगेनो और चिल्ली फ्लेक्स छिड़के। स्वादिष्ठ लाल चटनी का पास्ता तैयार है।

Red Sauce Pasta Recipe in Hindi – रेड सॉस पास्ता kaise banaye:

red sauce pasta image, रेड सॉस पास्ता रेसिपीHow to make red sauce pasta (लाल सॉस पास्ता Banane ki Vidhi) Step by Step Guide Hindi mein:

  1. Ek patile mein paani garam kar lein. paani garam hone par usme pasta, 1 chammach tel aur 1/2 chammach namak daalkar achhe se bhigo kar thoda kacha rehne tak ubal lein.
  2. Ubalne par pasta ko chhaan lein aur uble pasta par thanda paani daal kar fir se chhaan lein aur ek taraf rakh dein.
  3. Tamatar ko pees kar puree bana lein aur aur alag rakh dein.
  4. Pan mein tel garam karke bareek kata lahsun aur pyaaz daalein aur dheemi aanch par pakayein.
  5. Pyaaz bhoora hone par aanch madhyam karke kati hui shimla mirch daalein aur thoda pakayein.
  6. Tamatar ki puree ko pan mein daal kar mix karein.
  7. Jab tamatar tel chhorne lage tab kati hari mirch, haldi powder, kali mirch powder, tomato sauce daal kar mix karke 1 se 2 minute dheemi aanch par pakayein.
  8. Ubla hua pasta aur cream pan mein daalein aur halke haatho se mix karein ki achche se pasta masale mein mix ho jaaye.
  9. Pasta par oregano aur chilli flakes chhidakein. Swadisth red sauce pasta taiyaar hai.

Save

Save

Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*

code

Rate this recipe: